
हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, अयोध्या, सुल्तानपुर तथा अमेठी में दर्ज हैं कुल 22 मुकदमें।
अयोध्या।
अयोध्या लूट, छिनैती तथा पुलिस मुठभेड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त को हुई लूट की घटना में यह वांछित था। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र हैदरगंज में रात्रि चेकिंग के दौरान हैदरगंज थानाध्यक्ष मो. अरशद को कोतवाली बीकापुर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाईकिल से दौरान चेकिंग बीकापुर क्षेत्र में दराबगंज में रोके जाने पर ना रुका और तेजी से बीकापुर से जाना बाजार की ओर जाने वाले रोड पर भागने लगा। सूचना हैदरगंज पुलिस की चेकिंग के दौरान पलटूवीर पुल पर एक व्यक्ति तेजी से आता दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया गया। वह भागने का प्रयास किया लेकिन गौरा पछियाना मोड के पास मोटरसाइकिल स्लीप हो गई। और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही की, जिससे संदिग्ध व्यक्ति बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया,जिसे तत्काल उपचार हेतु भेजा गया। जिसने अपना नाम इसराइल (पुत्र) केतार अहमद निवासी नन्दरौली कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या बताया । पकड़ा गया आरोपी कोतवाली बीकापुर का हिस्ट्रीशीटर है।
अयोध्या, सुल्तानपुर तथा अमेठी जिले में इस पर कुल 22 मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी इसराइल के पास एक अदद तमन्चा 315 बोर व कारतूस, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद हुए है। आरोपी का प्राथमिक उपचार सीएचसी रमवाकला में होने के उपरान्त जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More