ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:36 AM IST

हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने: मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, अयोध्या, सुल्तानपुर तथा अमेठी में दर्ज हैं कुल 22 मुकदमें।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, अयोध्या, सुल्तानपुर तथा अमेठी में दर्ज हैं कुल 22 मुकदमें।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, अयोध्या, सुल्तानपुर तथा अमेठी में दर्ज हैं...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, अयोध्या, सुल्तानपुर तथा अमेठी में दर्ज हैं कुल 22 मुकदमें।

images 4 5 - हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, अयोध्या, सुल्तानपुर तथा अमेठी में दर्ज हैं कुल 22 मुकदमें।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या लूट, छिनैती तथा पुलिस मुठभेड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त को हुई लूट की घटना में यह वांछित था। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र हैदरगंज में रात्रि चेकिंग के दौरान हैदरगंज थानाध्यक्ष मो. अरशद को कोतवाली बीकापुर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाईकिल से दौरान चेकिंग बीकापुर क्षेत्र में दराबगंज में रोके जाने पर ना रुका और तेजी से बीकापुर से जाना बाजार की ओर जाने वाले रोड पर भागने लगा। सूचना हैदरगंज पुलिस की चेकिंग के दौरान पलटूवीर पुल पर एक व्यक्ति तेजी से आता दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया गया। वह भागने का प्रयास किया लेकिन गौरा पछियाना मोड के पास मोटरसाइकिल स्लीप हो गई। और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही की, जिससे संदिग्ध व्यक्ति बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया,जिसे तत्काल उपचार हेतु भेजा गया। जिसने अपना नाम इसराइल  (पुत्र) केतार अहमद निवासी नन्दरौली कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या बताया । पकड़ा गया आरोपी कोतवाली बीकापुर का हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या, सुल्तानपुर तथा अमेठी जिले में इस पर कुल 22 मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी इसराइल के पास एक अदद तमन्चा 315 बोर व कारतूस, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद हुए है। आरोपी का प्राथमिक उपचार सीएचसी रमवाकला में होने के उपरान्त जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT