लखनऊ

शेखर अस्पताल पर चलेगा बुलडोजर, ऊपर की तीन मंजिल को जायेगा तोड़ा।

शेखर अस्पताल पर चलेगा बुलडोजर, ऊपर की तीन मंजिल को जायेगा तोड़ा।

लखनऊ।

लखनऊ इन्दिरा नगर में अवैध तरीके से बने शेखर अस्पताल पर मंगलवार से बुलडोजर चलेगा। 6 मंजिला अस्पताल में अवैध बनीं ऊपर की तीन मंजिल आवास विकास ध्वस्त करेगा। बिल्डिंग में कुल 1795.25 वर्गमीटर क्षेत्रफल निर्माण अनाधिकृत है। इसके अलावा भूतल पर भी अनाधिकृत निर्माण तोड़े जाएंगे। आवास विकास के निर्माण खंड लखनऊ 7 ने अस्पताल पर ध्वस्तीकरण की नोटिस चस्पा करने के साथ अस्पताल प्रशासन को पत्र भी भेजा है। ध्वस्तीकरण के लिए 20 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस कमिश्नर को भी परिषद ने पत्र भेजा है।

आवास विकास की इन्दिरा नगर योजना के सेक्टर सी में भूखंड संख्या 2 पर बने शेखर अस्पताल को अवैध निर्माण की पहली नोटिस आवास विकास के अभियंताओं ने 12 साल पहले दी थी। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन परिषद से मानचित्र स्वीकृत कराए, बिना अवैध तरीके से निर्माण करता रहा। नोटिस पर नोटिस देने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने तीन तल स्वीकृत होने के बाद भी 6 मंजिला बिल्डिंग बना दी। परिषद द्वारा ध्वस्तीकरण की नोटिस जारी करने के बाद अस्पताल प्रशासन उच्च न्यायालय गया था। उच्च न्यायालय से अस्पताल प्रशासन को राहत नहीं मिली। इसके बाद अधिशासी अभियंता गौतम कुमार के निर्देश पर अभियंताओं ने अस्पताल पर शनिवार को ध्वस्तीकरण की नोटिस चस्पा कर दी।

गौतम कुमार अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड लखनऊ 7 का कहना है कि मंगलवार से शेखर अस्पताल के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 6 मंजिल अस्पताल में तीन मंजिल अवैध बनाई है। कुल 1795.25 वर्गमीटर क्षेत्रफल निर्माण अनाधिकृत है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

16 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

16 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

22 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago