अयोध्या उत्तर प्रदेश

सूर्य कुंड में स्नान के दौरान डूबा श्रद्धालु, मौत।

सूर्य कुंड में स्नान के दौरान डूबा श्रद्धालु, मौत।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में कुशीनगर से दर्शन-पूजन के लिए रामनगरी आया एक श्रद्धालु रविवार की सुबह दर्शननगर क्षेत्र स्थित सूर्य कुंड पर स्नान के दौरान हादसे का शिकार हो गया। पुलिस की ओर से बुलाए गए गोतोखोरों ने कड़ी मशक्कत कर शव को तलाश बाहर निकाला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया गया कि कुशीनगर जनपद के थाना हाटा क्षेत्र के सेमरी महेशपुर गांव निवासी राम दुलारे सिंह 55 वर्ष (पुत्र) भगवान सिंह दर्शन-पूजन के लिए अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अयोध्या आए थे। रविवार सुबह वह सूर्य मंदिर में दर्शन करने के लिए अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर क्षेत्र स्थित पौराणिक सूर्य कुंड पहुंचे और दर्शन के पूर्व कुंड में स्नान कर रहे थे।

इसी दौरान सुबह लगभग 09 बजे सीढ़ियों पर उनका पैर फिसला और गहरे पानी में जाकर डूब गए। हादसे को लेकर मौके पर चीख-पुकार मची, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दर्शन नगर चौकी पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और डूबे श्रद्धालु की तलाश शुरू कराई। लगभग दो घंटे से ज्यादा की मशक्क्त के बाद गोताखोरों ने श्रद्धालु का शव बरामद किया है।अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago