
दो नाव में टक्कर के बाद एक पलटी, युवती लापता।
अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली के सरयू आरती स्थल के पास शुक्रवार शाम सरयू आरती घाट के पास दो नावों में टक्कर के बाद पर्यटकों को सैर करवा रही एक नाव पलट गई। इसमें सवार नाविक समेत 10 लोग डूबने लगे। स्थानीय गोताखोरों ने जल पुलिस की मदद से नाविक के अलावा आठ को सकुशल बाहर निकाला है।
मिली जानकारी के अनुसार अभी कशिश सिंह (22) वर्ष (पुत्री) रामू सिंह निवासी फिरोजाबाद की तलाश जारी थी। जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवान तलाश अभियान में जुटे थे। आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं, जबकि सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी व प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने मोर्चा संभाल रखा है।
एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि सभी ने लाइफ जैकेट पहनी थी। लापता युवती की तलाश कराई जा रही है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More