
छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में नपे दरोगा व दो सिपाही।
अंबेडकरनगर।
अंबेडकर नगर जिले ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को एसपी ने जलालपुर कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।आपको बता दें कि अंबेडकरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ रोड स्थित एक विद्यालय के पास बीते दिनों एक छात्रा से कुछ शोहदों ने अभद्रता की थी। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाल ने उपनिरीक्षक सचिन कुमार मौर्य और सिपाही जितेंद्र कुमार एवं रजत कुमार को आरोपी युवकों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। आरोपी पुलिसवालों ने कार्रवाई में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
बीते दिनों पीड़िता अपने पिता के साथ एसपी दरबार में पहुंचकर अपने साथ हुए अभद्रता की बात बताई। पुलिस अधीक्षक ने तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने पीड़ित छात्रा को बुलाकर बयान दर्ज कराया। छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देने के साथ ही जांच सीओ अजय कुमार शर्मा को सौंप दी है। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि महिला की सुरक्षा में शिथिलता बरते के आरोप में एक उपनिरीक्षक व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काम में जरा भी लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More