ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:11 AM IST

भीषण सड़क हादसा, हाइवे: पर इनोवा ने पिकअप में मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत-19 घायल।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
भीषण सड़क हादसा, हाइवे पर इनोवा ने पिकअप में मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत-19 घायल।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: भीषण सड़क हादसा, हाइवे पर इनोवा ने पिकअप में मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत-19...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

भीषण सड़क हादसा, हाइवे पर इनोवा ने पिकअप में मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत-19 घायल।

sadak hadsa11 - भीषण सड़क हादसा, हाइवे पर इनोवा ने पिकअप में मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत-19 घायल।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

रुदौली_अयोध्या।

अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार भोर में रौजागांव के निकट एक इनोवा कार ने मजदूरों से भरी पिकअप में टक्कर मार दी। जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए। सभी मजदूर सीतापुर से अयोध्या दर्शन कर मिर्जापुर जाने वाले थे। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य का इलाज सीएचसी रुदौली में चल रहा है। मंगलवार की भोर समय सुबह चार बजे सीतापुर से पिकअप में सवार होकर सभी मजदूर मिर्जापुर के लिए जा रहे थे जिन्हें पहले अयोध्या में दर्शन करना था।

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या – लखनऊ मार्ग पर रौजागांव के समीप पहुंची थी कि लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही एक तेज़ रफ़्तार इनोवा कार ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के डाले का गुल्ला टूट गया और डाले पर बैठे मजदूर नीचे गिर गए। राजमार्ग पर रगड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना तुरन्त कोतवाली रुदौली पुलिस को दी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह व भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक घायल जमुना प्रसाद (पुत्र) राम किशन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक दूसरे घायल नीरज (पुत्र) लल्लू निवासी बिसवां सीतापुर की मौत जिला अस्पताल में हो गई। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को राजमार्ग से किनारे कराकर आवागमन को बहाल कराया।

भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटना में में एक की सीएचसी पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। जहां पर एक और घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। सभी के परिजनों को सूचित किया गया है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT