अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

बाहुबली पवन पांडेय पर पुलिस ने कसा शिकंजा, गैंगेस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई।

बाहुबली पवन पांडेय पर पुलिस ने कसा शिकंजा, गैंगेस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई।

अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर पूर्व विधायक पवन पांडेय और उनके सहयोगियों की मुश्किलें धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं। जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद बाहुबली पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत 13 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बाहुबली पवन पांडेय पर जालसाजी, धोखाधड़ी, कूट रचना, रंगदारी और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने जैसे जघन्य अपराध के करीब 7 दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने पवन पांडेय समेत 13 अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।

पूर्व विधायक पवन पांडेय और उनके कई सहयोगी जेल में बंद हैं। वहीं जमानत पर रिहा उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पूर्व विधायक और उनके सहयोगियों पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर बरवा निवासी चम्पा देवी पत्नी स्व. केदारनाथ सिंह ने कोतवाली अकबरपुर में धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। चम्पा देवी ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पति की संदिग्ध रूप से मौत के बाद बेटे अजय सिंह को नशीला इंजेक्शन देकर उसकी करोड़ों रुपए की संपत्ति को हड़प लिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने पवन पांडेय समेत सभी आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।

अकबरपुर कोतवाली में पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत अन्य 13 लोगो पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago