अयोध्या उत्तर प्रदेश

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया सरेंडर, पुलिस अधिकारियों पर प्राण घातक हमला करने का था आरोप।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया सरेंडर, पुलिस अधिकारियों पर प्राण घातक हमला करने का था आरोप।

अयोध्या।

अयोध्या सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों पर प्राण घातक हमला करने सहित कई गंभीर धाराओं के आरोपी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न्यायालय के समक्ष समर्पण कर दिया। अपर सिविल जज (सीडि) तृतीय / एसीजेएम प्रीति गिरी ने आरोपी अखिलेश यादव को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेज दिया। वर्ष 2022 में सात जून को बीकापुर क्षेत्र में अर्जुन यादव की हत्या हो गई थी। मृतक के परिवार वाले हत्या से नाराज थे और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक मृतक का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। कोतवाली बीकापुर के कोतवाल सुमित श्रीवास्तव सहित कई पुलिस वालों के समझाने पर घर वाले मृतक का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।

समय करीब 10:30 बजे सुबह मृतक का शव लेकर उसके घर वाले पिपरी रामपुर भगन मार्ग पर पहुंचे कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व जिला पंचायत सदस्य रहे राजमणि यादव सहित 40-50 अज्ञात लोग आ गए। शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया। सूचना पर तीन सीओ व कई थानों की पुलिस फोर्स व बीकापुर के एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि अखिलेश यादव सहित उनके साथ के लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। राहगीरों से अभद्रता किया। हमले में कोतवाल सुमित श्रीवास्तव, दरोगा वीरेंद्र पाल, जितेंद्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के वाहन व अगल-बगल खड़ी मोटरसाइकिल को क्षति पहुंचाई गई। उप निरीक्षक जितेंद्र प्रताप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

घटना के संबंध में थाना हैदरगंज की पुलिस विवेचना कर रही है। मामले में आरोपी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को अपने समर्थकों के साथ कचहरी आकर न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मंडल कारागार भेज दिया गया।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago