बीकापुर - अयोध्या

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो अन्य युवक घायल।

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो अन्य युवक घायल।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी तथा बाइक की जबरदस्त टक्कर में स्कूटी सवार करीब 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तथा बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसा रविवार की आधी रात करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के पिपरी जलालपुर तिराहे के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी सूरज कुमार उपाध्याय (पुत्र) दिलीप कुमार उपाध्याय भरत कुंड के समीप टोल प्लाजा के पास चाय और जलपान की दुकान संचालित करते हैं। रविवार की रात भोजन करके स्कूटी से दुकान जा रहे थे। जैसे ही वह अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर पिपरी जलालपुर तिराहे पर पहुंचे, तभी रामपुर भगन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार सूरज कुमार उपाध्याय 25 वर्ष तथा बाइक पर सवार आदर्श चौरसिया 40 वर्ष तथा हर्षित सिंह 23 वर्ष निवासी रामपुर भगन हाईवे पर गिरकर घायल हो गए।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार उपाध्याय ने दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago