अयोध्या उत्तर प्रदेश

पुलिस के साथ मारपीट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस के साथ मारपीट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के थाना महराजगंज के छतरा गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस की एक व्यक्ति ने पिटाई कर दिया। इससे पुलिस को सिर में गंभीर चोटें आयीं। घायल सिपाही राहुल की तहरीर पर सर्वजीत वर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

घायल सिपाही राहुल ने बताया कि पीआरवी 112 डायल पर छतरा गांव में मारपीट की सूचना मिली थी। जिसकी सूचना मानसी ने दी। उसने अपनी भाई सर्वजीत वर्मा द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया था। पीआरवी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो देखा कि आरोपी अपनी बहन व अन्य परिवारजनों को मारपीट रहा था। पुलिस ने जब उसे रोका तो वह पुलिस पर ही टूट पड़ा और लाठी से सिपाही राहुल का सिर फोड़ दिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस की वर्दी भी फाड़ दिया। सिपाही राहुल के सिर से खून बहता देख चालक ने किसी तरह बचाव कर उसे सीएचसी मया लेकर पहुंची और मरहम पट्टी कराई।

एसएचओ अमरजीत सिंह के मुताबिक सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago