अयोध्या में सरयू नदी डेंजर लेवल से 27 सेमी ऊपर, 25 सालों का टूटा रिकॉर्ड।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। प्रति घंटा दो सेंटीमीटर के हिसाब से जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर ने 25 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जुलाई माह में इससे पहले 1999 में जलस्तर ने 93 मीटर का आंकड़ा छुआ था। बुधवार सुबह सरयू नदी खतरे के निशान 92.730 मीटर से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। सरयू का जलस्तर 93 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
बाढ़ खंड और जिला प्रशासन के अधिकारी पल-पल नजर रखे हुए हैं। नदी का रौद्र रूप देखकर कछार में रहने वाले लोग अपने घरों के जरूरी सामान और जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरिजा बैराज से तीन लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ऐसे हालात बने हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More