अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिले में नवचयनित लेखपालों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र।

जिले में नवचयनित लेखपालों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। जिले के चयनित 103 लेखपालों में 50 को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिए गए। अन्य को कलेक्ट्रेट सभागार में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त व जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग प्रशासन की रीढ़ है और लेखपाल राजस्व विभाग की रीढ़ होता है। सभी लाभार्थीपरक योजनाओं का लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव रीढ़ होते हैं। सभी योजनाओं में लेखपालों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेखपाल का कार्य जमीनी स्तर का कार्य है, जिसे सभी लेखपाल बेहतर ढंग से पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा के साथ करें। सभी लाभार्थीपरक योजनाओं की अच्छी जानकारी रखें। इस हेतु योजनाओं को पढ़े और प्रत्येक लाभार्थी परक योजना के पात्रता की शर्तों/ योग्यता व आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी रखें। विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदनकर्ताओं के आवेदनों का नियमानुसार का समय निराकरण करने के साथ ही ऐसे पात्र व्यक्ति जिन्होंने आवेदन नहीं किया हो अथवा उन्हें योजना की जानकारी नहीं है को योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें उनकी पात्रता श्रेणी में आने वाले योजनाओं से लाभान्वित कराएं। इससे आप अधिक से अधिक जरूरतमंद अर्थात गरीब की मदद कर पाएंगे, यही जीवन की सतर्कता है।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक लेखपाल एवं कर्मचारी को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर सदुपयोग करने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा, तहसीलदार सोहावल विनोद कुमार चौधरी सहित नव चयनित लेखपाल उपस्थित है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago