अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव 2024, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, अंबेडकरनगर में कल होगा मतदान।

लोकसभा चुनाव 2024, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, अंबेडकरनगर में कल होगा मतदान।

अंबेडकरनगर।

अंबेडकर नगर जनपद में लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 25 मई को जनपद में मतदान होना है, जिसके लिए पोलिंग पार्टियों को आज अकबरपुर हवाई पट्टी से जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह और एसपी डॉ. कौस्तुभ की देखरेख में रवाना किया गया।

शुक्रवार को अकबरपुर नगर स्थित हवाई पट्टी से जनपद के 1131 मतदान केंद्रों पर बने 1899 बूथ के लिए पोलिंग पार्टियों को स्वाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, सीडीओ अनुराज जैन, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने हवाई पट्टी पर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने के लिए रवाना किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। वहीं एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि कोई भी कर्मचारी बाइक और अपने निजी वाहन का प्रयोग न करें,वह प्रसाशन द्वारा जो भी व्यवस्था की गई है उसे से संबंधित बूथों पर जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले कर्मियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा क्षेत्र कटेहरी के लिए सर्वाधिक 280 मतदान केंद्रों के लिए कुल 425 पोलिंग पार्टियां, टांडा में 170 मतदान केंद्रों के लिए 339 पोलिंग पार्टियां, विधानसभा क्षेत्र आलापुर के लिए 234 मतदान केंद्रों के लिए 370 पोलिंग पार्टियां, जलालपुर के 249 मतदान केंद्रों के लिए 415 पोलिंग पार्टियां व विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर के 198 मतदान केंद्रों के लिए 350 पोलिंग पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 17 कंपनी अर्धसैनिक बलों के साथ 18 क्विक रिस्पांस टीम और 19 थानों की पुलिस, 15 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। साथ ही 10 हजार सीसीटीवी कैमरे भी निगरानी के लिए लगाए गए हैं।

55 अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर 25 मई को कुल 18 लाख 55 हजार 056 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago