तारुन-अयोध्या

प्रभु राम की तरह पीएम और सीएम ने निषादों को गले लगाया, संजय निषाद।

प्रभु राम की तरह पीएम और सीएम ने निषादों को गले लगाया, संजय निषाद।

तारुन_अयोध्या।

अयोध्या जिले में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने शुक्रवार को तारुन की लालगंज स्थित गोदवा  बाग में आयोजित भाजपा की जनसभा में कही कि,भगवान राम के बाल सखा थे निषाद राज , रामजी व निषाद राज ने एक ही गुरुकुल में रहकर शिक्षा प्राप्त की। निषाद समाज आज भी इनकी पूजा करते है। जैसे राम ने निषादों को गले लगाया वैसे ही पीएम मोदी और सीएम योगी ने निषादों को गले लगाया। अब फिर रामराज्य की शुरुआत हो गई है।

उन्होंने प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय के समर्थन में मतदान की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं में जोश भरते हुए कांग्रेस, सपा, बसपा पर हमला बोला, कहा कि जब सत्ता से बाहर होते हैं तो किसान, गरीब याद आते हैं। 70 सालों में दर्जनों प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री आए, लेकिन मोदी योगी ने ही निषादों को गले लगाया। उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने निषाद के घर जाकर उसका हाल-चाल लिया। आज मोदी के नेतृत्व में इतिहास बड़ा हो रहा है हमारा सीना चौड़ा हो रहा है। आज पीएम मोदी व सीएम योगी जय निषाद राज का नारा लगाते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिस प्रकार से महिलाओं तथा उच्च वर्ग के गरीबों को आरक्षण दिया गया है। उसी प्रकार से निषादों को आरक्षण दिया जाए इसकी पैरवी की जाएगी। बोले ईवीएम में सपा बसपा का बटन दबाना महापाप है। इन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई। इससे पूर्व सभा में पहुंचने पर गोसाईगंज के पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर और गदा भेंट कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष आशाराम निषाद, सांसद रितेश पाण्डेय उदयराज तिवारी ने भी माला पहनाकर स्वागत किया।

सभा में नगर पंचायत चेयरमैन विजय लक्ष्मी जायसवाल, दान बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के पिता श्री भगवान बक्श सिंह, प्रवेश मिश्रा, फायराम  वर्मा,, पतिराज वर्मा, अशोक वर्मा, मो मोबीन, देवेंद्र मणि त्रिपाठी शामिल रहे। वहीं कटेहरी  के बसपा महासचिव महेश शर्मा साथियों के साथ बसपा छोड़कर  भाजपा में शामिल हुए है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago