अयोध्या उत्तर प्रदेश

फर्जी निकली डॉक्टर की डिग्री, खतरे में 10,000 रोगियों की जान, गलत इलाज का सता रहा डर

फर्जी निकली डॉक्टर की डिग्री, खतरे में 10,000 रोगियों की जान, गलत इलाज का सता रहा डरअयोध्य

अयोध्या।

अयोध्या जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में तैनात रहे डॉक्टर की एमडी मेडिसिन की डिग्री फर्जी निकली है। ऐसे में पिछले लगभग पांच माह से डॉक्टर से इलाज करा चुकेहै , लगभग 10,000 मरीजों की जान भी खतरे में आ गई है। उन्हें गलत इलाज का भय सताने लगा है। इनमें कुछ मरीज तो अन्य चिकित्सकों के पास पहुंचकर नये सिरे से इलाज कराने लगे हैं। जिला अस्पताल में काफी समय से हृदय रोग विशेषज्ञ समेत सुपर स्पेशियलिटी के चिकित्सकों की तैनाती नहीं थी। ओपीडी सेवाओं के लिए भी लखनऊ या दिल्ली पर ही निर्भर होना पड़ता था।

इस बीच 23 सितंबर, 2023 को कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में सेवाएं देने के लिए डॉ. विनोद कुमार सिंह यहां पहुंचे, तो जनपद वासियों को उम्मीद जगी। ज्वाइन करते ही वह गायब हो गए और लगभग दो माह बाद वापस आए और हृदय रोगियों का इलाज करते रहे। वार्डों में भर्ती मरीजों का राउंड लेकर उन्हें परामर्श व दवाएं देते रहे। जिला अस्पताल की ओपीडी सामान्य दिनों में भी खचाखच भरी रहती है। औसतन एक डॉक्टर के पास रोज 100 से अधिक मरीज यहां पहुंचते हैं। प्रतिमाह यदि उन्होंने न्यूनतम 24 दिन भी ओपीडी की हो और न्यूनतम 80 मरीज रोज देखे हों तो उन्होंने अब तक ओपीडी में लगभग 10,000 मरीजों का इलाज किया होगा। वहीं, वाडों में रोज लगभग 15-20 मरीजों का वह इलाज करते थे। इस बीच अचानक उनकी डिग्री फर्जी होने की सूचना से उनसे लगभग पांच माह से इलाज करा रहे मरीजों में भी हड़कंप मचा है। उन्हें गलत इलाज के कारण अपनी सेहत का खतरा भी सताने लगा है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago