गोंडा - उत्तरप्रदेश

गोंडा में हादसे में महिला-बच्चा समेत 3 की मौत, अयोध्या से मुंडन करवाकर लौट रहे थे।

गोंडा में हादसे में महिला-बच्चा समेत 3 की मौत, अयोध्या से मुंडन करवाकर लौट रहे थे।

गोंडा।

गोंडा में भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर से हादसा हुआ है। वजीरगंज थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।

वजीरगंज के गोंडा-अयोध्या हाईवे पर हादसा हुआ है। नगवा गांव के रहने वाले मातादीन अपने घर वालों के साथ मुंडन करवाने के लिए अयोध्या गए हुए थे। मुंडन करवाकर अयोध्या से वापस आ रहे थे। साहिबपुर के पास गोंडा की तरफ से अयोध्या जा रहे ट्रक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

वहीं, पूरे मामले को लेकर के वजीरगंज थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हैं। फिलहाल मौके पर सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया है जहां इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago