सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

जेसीबी लगाकर हो रहा खनन, फसल बर्बादी और गांव में जलभराव का खतरा।

जेसीबी लगाकर हो रहा खनन, फसल बर्बादी और गांव में जलभराव का खतरा।

सुलतानपुर।

सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में इन दिनों अवैध रूप से खनन का कार्य चल रहा है। पुलिस इस पर नकेल नहीं कस पा रही है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खनन से जुड़े ऐसे ही एक मामले को लेकर थाने पर पहुंचे हैं, जहां खनन माफिया ने उनके साथ अभद्रता की है। बाकायदा जेसीबी से खनन का वीडियो भी सामने आया है। बल्दीराय ब्लॉक के भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष नेवादा निवासी सुनील कुमार सिंह ने थाने पर शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के कई लोगों ने आकर बताया कि नंदौली में शारदा सहायक खंड 16 नहर से जेसीबी लगाकर अवैध खनन तेजी में चल रहा है। माइनर को क्षतिग्रस्त करके मिट्टी खोदकर निकालते हुए खनन माफिया उसे बेच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नहर की पटरी कटने से फसल बर्बाद होने का जहां खतरा है वहीं गांवों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसी क्रम में सूचना मिली की नहर से जेसीबी लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो गौरव मिश्रा उसका भाई सोनू मिश्रा खनन करा रहे थे। मना करने पर इन लोगों ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज किया। कहा कि ज्यादा नेता गिरी करोगे तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने नामजद तहरीर थाने पर दी है। इस मामले में एसओ आरबी सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

10 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

10 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

16 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

19 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago