अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामनवमी को देखते हुए हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन का शेड्यूल जारी।

श्रीरामनवमी को देखते हुए हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन का शेड्यूल जारी, सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगा भक्तों का प्रवेश।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीरामनवमी को देखते हुए हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन महंत प्रेमदास की ओर से दर्शन-पूजन का नया शेड्यूल जारी किया गया है। यह शेड्यूल आज से लागू किया गया है। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार हनुमानगढ़ी पर सुबह 3:00 बजे से 4:00 बजे तक हनुमंत लला का होगा, आरती पूजन व श्रृंगार, प्रातः 4:00 बजे से दर्शनार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा।

दोपहर 12:00 से 12:20 तक मंदिर का पट बंद रहेगा, भोग और आरती के लिए प्रतिबंधित रहेगा दर्शन प्रवेश, शाम 3:00 बजे से 3:20 तक आरती पूजा के लिए बंद किया जाएगा दर्शन, संध्या आरती के लिए रात्रि 10:00 बजे से 10:30 बजे तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बाधित रहेगा। रात 11:30 पर हनुमानगढ़ी पर होगी, शयन आरती, शयन आरती के बाद हनुमानगढ़ी बंद कर हो जाएगी। जबकि रामनवमी के दिन श्रद्धालुओ के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू रहेंगी।

श्रीरामनवमी 17 अप्रैल को रात 2:30 बजे से 3:30 बजे तक हनुमानजी का पूजन और आरती और श्रृंगार होगा। दर्शन के लिए सुबह 3:30 पर दर्शनार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। दोपहर 11:45 से 12:20 तक श्री राम के जन्म आरती के लिए हनुमानगढ़ी का कपाट बंद रहेगा, रामनवमी को सांयकाल काल की आरती 3:00 से 3:20 तक होगी। रात 10:00 बजे 10:30 बजे तक होने वाली संध्या आरती में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। रात 11:30 बजे हनुमान लला का पट आमजन के लिए बंद हो जाएगा।

editor

Recent Posts

शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प।

शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प। अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 day ago

विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूट‌यूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर।

विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूट‌यूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर। अयोध्या।… Read More

1 day ago

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार।

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More

3 days ago

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर।

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More

5 days ago

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ उत्सव। अयोध्या।

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More

6 days ago