
अयोध्या नगर कोतवाली के सिविल लाइन क्षेत्र में मंडल कारागार परिसर स्थित जंगल में आग लग गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के दो फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया है। बताया गया कि कारागार परिसर में गुरुवार को दोपहर महिला कारागार के बगल स्थित जंगल में अचानक तेज धुआ उठा और आग लग गई। धुएं का गुबार उठा तो आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई तथा आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
मामले की नजाकत को देखते हुए अग्निशमन विभाग में एक फायर टेंडर दस्ता रवाना किया और शाखा प्रभारी खुद मौके पर पहुंच गए। फायर दस्ते ने आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की और जरूरत देख एक और फायर टेंडर मौके पर बुलाया गया। दो फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी की इस घटना ने समय से जानकारी मिल जाने के चलते ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
अग्निशमन शाखा प्रभारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि महिला कारागार के बगल स्थित जंगल में आग लगी थी। दस्ते में शामिल कर्मियों मनोज सिंह, अवधेश पांडेय, राकेश मिश्र, सूर्य कुमार यादव, संदीप आदि ने दो फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया है।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More