बीकापुर - अयोध्या

पुलिस द्वारा अभियान चला कर फरार चल 14 वारंटी को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस द्वारा अभियान चला कर फरार चल 14 वारंटी को किया गया गिरफ्तार।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत न्यायालय से फरार रहे, मोतीराम निषाद (पुत्र) झाडूराम निषाद निवासी मालिकपुर दराबगंज,चन्द्रभान पटेल (पुत्र) गजराज निवासी वासुदेवपुर, वासुदेव यादव (पुत्र) छोटकायी यादव निवासी कोड़ा भावापुर, पप्पू (पुत्र) रामहेत निवासी सोनवर्षा डिहवा का पुरवा बल्दी मिश्रा का पुरवा,कल्लू (उर्फ) अवधेश सिंह (पुत्र) राममिलन निवासी असरेवा, लक्ष्मण (पुत्र) राममिलन निवासी ग्राम बल्दी मिश्र का पुरवा कोछा, श्रीमती साबित्री (पत्नी) रामपाल निवासी ग्राम बल्दी मिश्र का पुरवा कोछा, रीता (पुत्री) राममिलन समस्त निवासी ग्राम बल्दी मिश्र का पुरवा कोछा, सादिर (पुत्र) गुटान निवासी ग्राम नन्दरौली,सुरेश (पुत्र) गूंगे समस्त निवासी ग्राम नन्दरौली,मायाराम निषाद (पुत्र) दयाराम निषाद निवासी नन्दरौली,बलिकरन (पुत्र) मग्धू निवासी भावापुर,हरिश्चन्द्र (पुत्र) रामधीरज निवासी कनांवा,जावेद (पुत्र) जागीर निवासी नई बस्ती चौरे बजार को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि शुक्रवार को सभी वारंटी का चालान करके न्यायालय भेजा गया है। लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago