अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी का नोट की गड्डी देने का वीडियो, एसडीएम ने भीम निषाद और विधायक को दी नोटिस।

प्रत्याशी का नोट की गड्डी देने का वीडियो, एसडीएम ने भीम निषाद और विधायक को दी नोटिस।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर में गठबंधन प्रत्याशी (सपा नेता) भीम निषाद का खुलेआम 500 के नोटों की गड्डियां देते हुए, एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे इसौली से सपा विधायक ताहिर खान को नोटों की गड्डी देते दिख रहे हैं। हालांकि इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की शिकायत को डीएम कृतिका ज्योत्सना ने संज्ञान लिया। एडीएम को जांच के निर्देश दिए। बल्दीराय एसडीएम विदुषी सिंह ने लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद और विधायक ताहिर खान को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।

वीडियो करीब दस दिन पहले का बताया जा रहा है। वीडियो गठबंधन प्रत्याशी भीम निषाद के चुनाव के केंद्रीय कार्यालय का बताया जा रहा। जिसमें वो 500 की गड्डी निकाल कर सपा विधायक ताहिर खान को पकड़ाने की कोशिश कर रहे। जिसे विधायक ने पकड़ा नहीं। अब वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन आंख बंद किए पड़ा रहा।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका ज्योत्सना को पत्र कार्रवाई के लिए लिखा तब प्रशासन की नींद टूटी। आनन-फानन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मामले में कार्रवाई के लिए आदेश किया गया। उच्च अधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन ने एसडीएम बल्दीराय को जांच सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी है।

एसडीएम विदुषी सिंह ने फोन पर बताया कि प्रत्याशी व विधायक को नोटिस जारी करते हुए, दोनों ने जवाब तलब किया गया है। इसके बाद आगे विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने बताया कि हमारी जितनी भी विरोधी पार्टियां हैं हमेशा ऐसे ही गलत तरीकों का इस्तेमाल करके, वह लोग चुनाव जीतना चाहती हैं। पहले भी वो लोग ऐसे कृत्य करते रहे हैं। मैं प्रशासन से व्यक्तिगत तौर पर आग्रह करूंगा कि वे ऐसे विषय को संज्ञान लें और कार्रवाई करें।

सपा विधायक ताहिर खान ने बताया कि कार्यालय का पेमेंट वगैरह करने के लिए भीम निषाद ने कुछ रुपए मंगाया था। उन्होंने सोचा ताहिर का यहां घर है इसलिए वो हमें दे रहे थे, लेकिन हम जानते हैं कि आचार संहिता का उल्लंघन बहुत सीरियस मामला है। इसीलिए हमने नहीं लिया।

editor

Recent Posts

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

41 minutes ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

43 minutes ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago