
श्रीरामनवमी की तैयारी 14 अप्रैल से अयोध्या में शुरू होगा अस्थायी बस स्टैंड।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके जन्मभूमि मंदिर में अब राम नवमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन करने के लिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भीड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। ऐसे मे राम नवमी पर अयोध्या में अपार भीड़ जुटने की संभावना है। और यह भी माना जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। इसलिए इस वर्ष श्रीरामनवमी पर लगभग 40 लाख लोगों के अयोध्या में जुटने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिसे देखते हुए परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारी की हैं।
अयोध्या में अस्थाई बस स्टैंड बनाया जा रहा है और इसके अलावा परिवहन विभाग ने 120 बसों का बेड़ा अयोध्या में उतारा है। जो रामनवमी में आने वाले श्रद्धालुओं को सकुशल अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन करने के बाद वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाएगा। यह बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। श्रीरामनवमी मेले को लेकर अस्थायी बस स्टैंड अयोध्या में बालू घाट पर 14 अप्रैल से शुरू होगा। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बस की सुविधा यहीं से मिलेगी। परिवहन विभाग 120 बसों का बेड़ा उतारने की तैयारी में है। श्रीरामनवमी को लेकर व्यापक व्यवस्था की जा रही है। लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। रोडवेज श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने की तैयारी में है।
श्रीरामनवमी मेला नौ अप्रैल से शुरू हो रहा है। श्रीरामनवमी 17 अप्रैल को है। मेले के शुरूआती दौर में कम भीड़ होती है। 16 से 18 अप्रैल तक सबसे ज्यादा भीड़ होने की संभावना है।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। हम लगभग 120 बसों का संचालन कराएंगे। ये बसें विभिन्न शहरों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या तक पहुंचाएंगी और वापस उनके शहर पहुंचाएंगी। हमारी प्रथमिकता है कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा की सुविधाएं मिले।
श्रीराम नवमी मेले के दौरान बसों के कुशल संचालन के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश को मेला प्रभारी बनाया गया है। मेले के लिए अयोध्या डिपो से 50, सुल्तानपुर डिपॉजिट्स से 30, अकबरपुर डिपो से 30, अमेठी डीपो से 10 डिपॉजिट्स को हायर किया गया है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More