अयोध्या उत्तर प्रदेश

शिक्षिका पर जानलेवा हमला मामले में युवक को कोर्ट ने सुनाई 10 साल कारावास की सजा, लगाया जुर्माना।

शिक्षिका पर जानलेवा हमला मामले में युवक को कोर्ट ने सुनाई 10 साल कारावास की सजा, लगाया जुर्माना।

 

अयोध्या।
अयोध्या जिले में एक स्कूल जा रही शिक्षिका पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में कोर्ट ने युवक को दोषी पाते हुए ,10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 26 हजार रुपये जुर्माना भी हुआ है। फैसला जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव की अदालत से शनिवार को हुआ।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना 17 जुलाई 2020 की है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर बैरीपुर की रहने वाली शिक्षिका राजापुर सरैया प्राथमिक पाठशाला में सहायक अध्यापिका थी। वह प्रतिदिन की तरह घटना वाले दिन भी स्कूटी से स्कूल जा रही थी। विद्यालय के पहले ही घात लगाकर बैठे युवक ने उनकी स्कूटी रोक कर गिरा दिया व चाकू से उनके शरीर पर कई वार किए।
इसकी रिपोर्ट घायल शिक्षिका के चाचा रंजीत सिंह ने चाचिकपुर थाना भीटी जिला अंबेडकरनगर निवासी सुधीर सिंह के खिलाफ दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने अंबेडकरनगर निवासी सुधीर सिंह, विजय कुमार, चंद्रशेखर प्रजापति के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुधीर को दोषी पाते हुए सजा दी, जबकि अन्य को दोष मुक्त कर दिया। वारदात के पीछे वजह यह थी कि युवक शिक्षिका से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago