अयोध्या उत्तर प्रदेश

अकाउंट से कटे 10 हजार, अब बीओबी को देना होगा 15 हजार।

अकाउंट से कटे 10 हजार, अब बीओबी को देना होगा 15 हजार।

अयोध्या।

अयोध्या जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा नियावां को 15 हजार रुपये परिवादी को दो माह के अंदर देने का आदेश दिया है। इस अवधि में रुपये अदा न किए गए तो चार फीसदी ब्याज भी देना होगा। यह आदेश फोरम के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह व सदस्य सचिंद्रनाथ ने बुधवार को दिया। गुदौली मऊ यदुवंशपुर निवासी अखिलेश कुमार मौर्य का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा नियावां में है। वह 9 अगस्त 2018 को देवकली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से 10 हजार निकालने गए। रुपया नहीं निकला और उनके खाते से कट गया। वहां मौजूद गार्ड ने उसने कहा दोबारा प्रयास करो। दोबारा प्रयास करने पर 10 हजार निकल आए, लेकिन परिवादी के खाते से 20 हजार कट गए। इसकी शिकायत उन्होंने सीनियर सुपरवाइजर रवि कुमार, शाखा प्रबंधक व टोल फ्री नंबर पर भी की, लेकिन उनका पैसा नहीं मिला। तब अखिलेश ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवाद दाखिल किया।

सुनवाई के बाद आयोग ने 10 हजार निर्णय की तिथि से दो माह के अंदर अदा करने और तीन हजार क्षतिपूर्ति के तौर पर व दो हजार मुकदमे में हुए खर्च के तौर पर देने का आदेश दिया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago