
1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में सामाजिक समरसता और सनातन धर्म की वैदिक परंपराओं से महिलाओं को जोड़ने की अनूठी पहल शुक्रवार को अयोध्या में देखने को मिली। निषादराज चौराहा स्थित अरुंधति होटल में वशिष्ठ फाउंडेशन की ओर से सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें वंचित समाज की महिलाओं समेत करीब 1100 महिलाओं ने एक साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं के शिव पूजन से पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ हुई। आचार्य शिवेंद्र ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। महिलाओं ने भगवान शिव का जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्हें फाउंडेशन की ओर से वस्त्र आदि उपहार में दिए गए।
वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि सनातन परंपरा समाज को जोड़ने का कार्य करती है। धार्मिक और वैदिक परंपराओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ना तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More
श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More
मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More
प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More