ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:27 AM IST

अकाउंट से कटे 10: हजार, अब बीओबी को देना होगा 15 हजार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अकाउंट से कटे 10 हजार, अब बीओबी को देना होगा 15 हजार।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अकाउंट से कटे 10 हजार, अब बीओबी को देना होगा 15 हजार।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
अकाउंट से कटे 10 हजार, अब बीओबी को देना होगा 15 हजार।

IMG 20240314 214904 450 - अकाउंट से कटे 10 हजार, अब बीओबी को देना होगा 15 हजार।

अयोध्या।

अयोध्या जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा नियावां को 15 हजार रुपये परिवादी को दो माह के अंदर देने का आदेश दिया है। इस अवधि में रुपये अदा न किए गए तो चार फीसदी ब्याज भी देना होगा। यह आदेश फोरम के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह व सदस्य सचिंद्रनाथ ने बुधवार को दिया। गुदौली मऊ यदुवंशपुर निवासी अखिलेश कुमार मौर्य का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा नियावां में है। वह 9 अगस्त 2018 को देवकली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से 10 हजार निकालने गए। रुपया नहीं निकला और उनके खाते से कट गया। वहां मौजूद गार्ड ने उसने कहा दोबारा प्रयास करो। दोबारा प्रयास करने पर 10 हजार निकल आए, लेकिन परिवादी के खाते से 20 हजार कट गए। इसकी शिकायत उन्होंने सीनियर सुपरवाइजर रवि कुमार, शाखा प्रबंधक व टोल फ्री नंबर पर भी की, लेकिन उनका पैसा नहीं मिला। तब अखिलेश ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवाद दाखिल किया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

सुनवाई के बाद आयोग ने 10 हजार निर्णय की तिथि से दो माह के अंदर अदा करने और तीन हजार क्षतिपूर्ति के तौर पर व दो हजार मुकदमे में हुए खर्च के तौर पर देने का आदेश दिया है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT