अयोध्या उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

अयोध्या
अयोध्या के जिले जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए जा रहे हैं।

श्री देवाशीष उपाध्याय,सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल द्वारा कुल 22 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 06 प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना निर्गत की गई तथा विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।

अभियान के अंतर्गत मऊ शिवाला बाजार स्थित राजाराम स्वीट्स से बेसन लड्डू एवं छेना, रामबाग चौराहा स्थित यादव स्वीट्स से पनीर,मसौधा मिल चौराहा स्थित यादव डेयरी से खोया,पराग डेयरी, रानोपाली, अयोध्या धाम से दूध,पनीर एवं सोहन पापड़ी, उदया चौराहा स्थित सुमित्रा स्वीट्स से खोया तथा दिलासीगंज स्थित गुड्डू स्वीट्स से पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया। कुल 09 नमूने जांच हेतु प्रेषित किए गए हैं।

विभाग द्वारा बताया गया कि रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक कुल 27 नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अभियान की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जांच में नमूने मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि पर्व के दौरान खाद्य एवं पेय पदार्थों की खरीदारी करते समय गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की जानकारी होने पर संबंधित विभाग को सूचित करें।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago