
अयोध्या गार्ड की बंदूक से गोली चलने से तीन राहगीर घायल हो गए हैं। रास्ते में जा रहे ई रिक्शे का शीशा टूट गया। आरोपी गार्ड को बंदूक समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रामजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना मंगलवार शाम की है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार शाम को रामजीत ने बताया कि सिचाई खंण्ड फैजाबाद के कार्य हेतु महबूब गंज बाजार से मया बाजार जा रहा था, बीच रास्ते में खड़े शिवराम तिवारी (पुत्र) देवमणि तिवारी के हाथ में बंदूक से अचानक फायर हो गया। जिसकी गोली के छर्रे उसे लगे, स्थानीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में महेश कुमार यादव तथा सूरज यादव (पुत्र) राम जनम यादव को भी चोंटे आई। महेश के ई रिक्शा का शीशा टूट गया। तहरीर में कहा गया कि आरोपी ने मारने की नीयत से फायर नही किया था।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार आरोपी शिवराम तिवारी को (पुत्र) देवमणि तिवारी निवासी बेनवा थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या को लाईसेंसी दो नाली बन्दूक, 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस 12 बोर शिल्पा ज्वेलर्स मया बाजार के सामने बहदग्राम कनकपुर से गिरफ्तार किया गया। घटना में धारा 308,323,427 व 30 आयुध अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया ।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More