अयोध्या उत्तर प्रदेश

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में रक्षाबंधन के अवसर पर रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन के तत्वावधान में कोहिनूर पैलेस में ‘अयोध्या नारी शक्ति उत्सव’ का आयोजन किया गया।

फाउंडेशन के संस्थापक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत करीब 700 महिलाओं ने सहभागिता की। शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्यमी, समाजसेवी, अधिवक्ता और खिलाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए।कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, महिला स्वास्थ्य, कौशल विकास, सुरक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर संवाद हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता वर्मा ने कहा कि महिलाएं अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। वहीं सविता ओझा ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर होना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को ‘अयोध्या नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इनमें लेखिका पूनम चावला, डिंपल तिवारी, इति सोनकर, अशोका द्विवेदी, रीमा मिश्रा, विजयलक्ष्मी गुप्ता, अनीता द्विवेदी, डॉ. अनामिका त्रिपाठी, लोक कलाकार संगीता आहूजा, सबीना शकील और उमा सिंह सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। अगस्त 2026 में जयगांव में आयोजित तीसरी प्रेसिडेंशियल कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। टीम में अयोध्या की खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों और उनके कोच रामेंद्र सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

आयोजक हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि अयोध्या की महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय, सामाजिक सेवा, कानून और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति उत्सव का उद्देश्य ऐसी महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व का मंच देना है, जिन्होंने अपने कर्म और संघर्ष से समाज में सकारात्मक

editor

Recent Posts

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

21 hours ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

21 hours ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

22 hours ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

3 days ago

भक्ति और उल्लास के बीच सम्पन्न हुआ 74वां प्रभु झूलेलाल महोत्सव।

भक्ति और उल्लास के बीच सम्पन्न हुआ 74वां प्रभु झूलेलाल महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या जिले में… Read More

3 days ago

अजय हत्याकांड में मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर।

अजय हत्याकांड में मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले… Read More

3 days ago