
अयोध्या श्रीराम नगरी में राम मंदिर के भावी निर्माण की योजना और मंदिर निर्माण को लेकर दो दिवसीय प्रगति समीक्षा बैठक हुई। रामनवमी की तैयारी को लेकर बैठक में फोकस रहा। यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए एफआर (फेस रिकग्निशन) लगाने का निर्देश दिया गया है। रामनवमी के मुख्य पर्व पर श्रीरामलला का सूर्य के प्रकाश से अभिषेक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रीरामलला के दर्शनार्थियों के लिए फ्लॉपी बैरिकेडिंग का भी प्रस्ताव रखा गया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी अनिल मिश्र ने बताया, जन्मभूमि पथ से लेकर यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) और पीएफसी से फ्रिस्किंग क्षेत्र होते हुए परकोटे तक एलेमिक स्टील की बैरिकेडिंग की जाएगी। उन्होंने बताया, इस बैरिकेडिंग के मध्य में दर्शनार्थियों के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच स्थल बनाने का भी प्रस्ताव है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। इसके अतिरिक्त सभी मार्गों पर जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था भी करने की योजना है। 10 अप्रैल तक तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के भूतल का काम पूरा कर लिया जाएगा। सात हजार नए लॉकर लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More