अयोध्या उत्तर प्रदेश

अवैध मदरसों पर नहीं रुकेगी कार्रवाई, इस मुद्दे पर सरकार गंभीर: गुलाब देवी।

अवैध मदरसों पर नहीं रुकेगी कार्रवाई, इस मुद्दे पर सरकार गंभीर: गुलाब देवी।
अयोध्या।
अयोध्या माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रदेश में संचालित हो रहे अवैध मदरसों पर कार्रवाई चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध मदरसों के संचालन को लेकर शासन गंभीर है। रविवार को यहां आईं माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि जैसी पारदर्शिता बोर्ड की परीक्षा में रही है वैसे ही पारदर्शिता मूल्यांकन में भी रहेगी, उन्होंने कहा कि सारे मूल्यांकन निष्पक्ष रूप से होंगे और अच्छा रिजल्ट आएगा। उन्होंने बताया कि जो अवैध रूप से चल रहे हों चाहे वह मदरसे हों चाहे वह विद्यालय सभी पर एक्शन जारी रहेगा।
लोकसभा चुनाव पर कहा कि जैसे ही चुनाव समाप्त होता है अगले चुनाव की तैयारी भारतीय जनता पार्टी शुरू कर देती है। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी विकास के आधार पर है, हम लोग विकास को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी।
यहां सर्किट हाउस में उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों के साथ मूल्यांकन और अवैध मदरसों के विषय पर समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने सख्ती के साथ अवैध मदरसों की जांच और कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago