अंबेडकरनगर - अयोध्या

युवती को बंधक बना मौलाना ने किया दुष्कर्म, किछौछा के मौलाना को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।

युवती को बंधक बना मौलाना ने किया दुष्कर्म, किछौछा के मौलाना को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।

अंबेडकरनगर।

अंबेडकर नगर जिले में विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में रुहानी इलाज के लिए महाराष्ट्र से आई युवती को मौलाना ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया। महाराष्ट्र निवासी एक युवती अपने माता-पिता के साथ किछौछा दरगाह में बीते दिनों रुहानी इलाज के लिए आई थी। यहां उनकी मुलाकात किछौछा दरगाह निवासी मौलाना मो. अशरफ से हुई। मौलाना ने झाड़-फूंक के जरिए युवती का स्वास्थ्य ठीक करने की बात कही। वह लोग उसके झांसे में आ गए।

बृहस्पतिवार देर शाम आरोपी मौलाना ने परिजनों से कहा कि झाड़ फूंक के लिए एकांत में ले जाना होगा। इसके बाद युवती को एक कमरे में ले जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म भी किया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने जबरन दरवाजा खुलवाया तो परिजनों को देखते ही युवती रोने लगी। उसने आपबीती बताते हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस तक मामला ले जाने के लिए कहा तो मौलाना परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद परिजन युवती के साथ बसखारी थाना पहुंचे और घटना की तहरीर दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी मौलाना मो. अशरफ के खिलाफ केस दर्ज करते हुए रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कार्ट में बयान भी दर्ज किया जाएगा।
एएसपी ने बताया कि मामले में अगर कोई और भी शामिल हुआ तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। गहनता से पड़ताल की जाएगी।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago