ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:33 AM IST

युवती को बंधक बना: मौलाना ने किया दुष्कर्म, किछौछा के मौलाना को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
युवती को बंधक बना मौलाना ने किया दुष्कर्म, किछौछा के मौलाना को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: युवती को बंधक बना मौलाना ने किया दुष्कर्म, किछौछा के मौलाना को गिरफ्तार कर पुलिस...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

युवती को बंधक बना मौलाना ने किया दुष्कर्म, किछौछा के मौलाना को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।

download 6 - युवती को बंधक बना मौलाना ने किया दुष्कर्म, किछौछा के मौलाना को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अंबेडकरनगर।

अंबेडकर नगर जिले में विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में रुहानी इलाज के लिए महाराष्ट्र से आई युवती को मौलाना ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया। महाराष्ट्र निवासी एक युवती अपने माता-पिता के साथ किछौछा दरगाह में बीते दिनों रुहानी इलाज के लिए आई थी। यहां उनकी मुलाकात किछौछा दरगाह निवासी मौलाना मो. अशरफ से हुई। मौलाना ने झाड़-फूंक के जरिए युवती का स्वास्थ्य ठीक करने की बात कही। वह लोग उसके झांसे में आ गए।

बृहस्पतिवार देर शाम आरोपी मौलाना ने परिजनों से कहा कि झाड़ फूंक के लिए एकांत में ले जाना होगा। इसके बाद युवती को एक कमरे में ले जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म भी किया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने जबरन दरवाजा खुलवाया तो परिजनों को देखते ही युवती रोने लगी। उसने आपबीती बताते हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस तक मामला ले जाने के लिए कहा तो मौलाना परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद परिजन युवती के साथ बसखारी थाना पहुंचे और घटना की तहरीर दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी मौलाना मो. अशरफ के खिलाफ केस दर्ज करते हुए रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कार्ट में बयान भी दर्ज किया जाएगा।
एएसपी ने बताया कि मामले में अगर कोई और भी शामिल हुआ तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। गहनता से पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT