अयोध्या उत्तर प्रदेश

एमपी के सीएम मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ श्रीरामलला के दर्शन को पहुंचे रामनगरी।

एमपी के सीएम मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ श्रीरामलला के दर्शन को पहुंचे रामनगरी।


अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को श्रीरामलला के दर्शन के लिए अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने कहा, “हम सब बहुत सौभाग्यशाली हैं, हम यहां भगवान श्रीरामलला का आशीर्वाद लेने आए हैं ताकि हम गरीबों के लिए काम करना जारी रख सकें, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच 2,000 साल पुराना रिश्ता है।

अयोध्या रवाना होने से पहले उन्होंने सोशल साइट एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “चलो अयोध्या” भगवान श्रीरामलला की पावन नगरी श्री अयोध्या जी के लिए प्रस्थान से पूर्व भोपाल विमानतल पर मंत्रिमंडल के साथियों के साथ समूह छायाचित्र।
इसके साथ ही उन्होंने प्रभु श्रीराम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जय श्री राम, आज अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ परम पावन पुण्य धरा अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्री राम जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। मध्य प्रदेश के समस्त नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, कल्याण की प्रार्थना लेकर हम सभी प्रभु श्री राम जी के उस भव्य-दिव्य मंदिर में नतमस्तक होंगे, जो भारत के वैभवशाली इतिहास और सांस्कृतिक पुनर्स्थापना का ओजस्वी प्रतीक बन चुका है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago