अंबेडकरनगर - अयोध्या

बी.एन.के.बी.पी.जी.कॉलेज में तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ।

बी.एन.के.बी.पी.जी.कॉलेज में तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ।

अम्बेडकरनगर।
अम्बेडकर नगर  बी.एन. के.बी. पी.जी. कॉलेज, अकबरपुर में सोमवार को रोवर्स रेंजर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। रोवर्स रेंजर्स के तहत प्रवेश सोपान का प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य प्रो शुचिता पाण्डेय ने स्काउट ध्वज फहराकर किया और कोर्स को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्रियाकलाप में भी भागीदारी लेने की बात कही। रोवर्स और रेंजर्स इस योग्य बन जाता है कि विषम से विषम परिस्थितियों में कम से कम संसाधन का प्रयोग करते हुए आनन्दमय जीवन व्यतीत कर सके और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सके। क्योंकि स्काउटिंग से युवाओं में नेतृत्व, आम निर्देशन एवं आत्म नियन्त्रण की क्षमता का विकास होता है। इस तरह के शिविर कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से सामाजिक सौहार्द और नैसर्गिक विकास होता है।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर कोर्स को स्काउट गीत, झंडा गीत स्काउट ताली आदि की जानकारी देते हुए जिला संगठन आयुक्त बलराम राजभर ने स्काउट के सिद्धांतों को विस्तार से बताया। रोवर्स रेंजर्स को 5 टोली में बांटते हुए टोली का नामकरण महापुरुषों के नाम पर रखा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में क्रियाशील रोवर्स / रेंजर्स इकाई के रोवर्स लीडर अमित और रेंजर्स लीडर सुमित्रा पटेल ने किया।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago