अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री का अयोध्या आगमन – जनपद के चार रेलवे स्टेशन पर बन रहा यात्री सुविधाओं युक्त होल्डिंग एरिया।

प्रधानमंत्री का अयोध्या आगमन – जिले के चार रेलवे स्टेशन पर बन रहा यात्री सुविधाओं युक्त होल्डिंग एरिया।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले रेलवे भी यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों व 22 जनवरी के बाद अयोध्या में आने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो नयी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। चार रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया, टेंट सिटी सहित, श्रद्धालुओ की सुविधा को ध्यान में रख कर तैयारियां की जा रही है। रेलवे के बड़े अधिकारी प्रधानमंत्री से पहले रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के संभावित निरीक्षण को लेकर सतर्क है। डबल ट्रैक का कार्य भी 15 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अयोध्या कैंट स्टेशन के निकट रेलवे के खेल मैदान में यात्रियों की बेहतर सुविधा को देखते हुए 50 बाई 40 स्क़्वायर मीटर का होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। होल्डिंग एरिया में बैठने व सोने की सुविधा के साथ लगभग 20 शौचालय, समरसेबल, डिस्प्ले बोर्ड टिकट घर सहित यात्री सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। होल्डिंग एरिया से आने जाने के लिए 4.5 व 4 मीटर की दो नयी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। एक सड़क स्टेशन के ठीक सामने खुलेगी तो दूसरी सड़क रेलवे गेस्ट हाउस के बगल निकलेगी।

अयोध्या जंक्शन पर सुरक्षा कर्मियों के लिए 1500 स्क़्वायर मीटर की टेंट सिटी व 3600 स्क़्वायर मीटर का होल्डिंग एरिया का निर्माण रेलवे द्वारा कराया जा रहा है। दर्शनगर व सलारपुर में 1500 – 1500 स्क़्वायर मीटर के होल्डिंग एरिया बनाये जा रहे है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

11 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

11 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

16 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

19 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago