अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री की रैली में 3 लाख से अधिक जनसैलाब इकठ्ठा करने का लक्ष्य।

प्रधानमंत्री की रैली में 3 लाख से अधिक जनसैलाब इकठ्ठा करने का लक्ष्य।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में 3 लाख से अधिक जनता को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने सर्किट हाउस के सभागार में बैठक की। बैठक में अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी जनपदों के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को लेकर जनता में उत्साह का माहौल है। श्रीरामनगरी अयोध्या को विश्व की सुन्दरतम नगरी बनाया जा रहा है। हर बूथ तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की है। रैली में सभी क्षेत्रों की उपस्थिति होनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी जनपद बैठकें करके जनसभा व स्वागत कार्यक्रम की कार्ययोजना बना लें। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौप दी जाय। जनता तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का आमंत्रण पहुंचना तथा उनकी सुविधाओं का ख्याल रखने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है। इसकी तैयारी में युद्ध स्तर पर लग जाए।

प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय ने कहा कि जिले स्तर पर पदाधिकारी रोजाना तैयारियों की समीक्षा करें। सभी को पूरी ताकत से कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाना है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि पयर्टन नगरी के रुप में स्थापित विकसित अयोध्या का सबसे ज्यादा लाभ अयोध्या व अगल बगल के जनपदों को मिलेगा। प्रधानमंत्री की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी को अपने पूरे सामर्थ्य से निभाना होगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago