
निर्माणाधीन हवाई अड्डे पर हुए हादसे में मजदूर की मौत।
अयोध्या।
अयोध्या नगर कोतवाली के नाका बाईपास क्षेत्र में निर्माणाधीन श्रीराम हवाई के भीतर कार्य के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने के चलते बिहार निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार के हवाले किया है।
जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के अररिया जनपद स्थित जामता निवासी 22 वर्षीय अकबर (पुत्र) मोहम्मद कस्बुत हवाई अड्डे पर कार्य कराने वाली संस्था एवरेस्ट के तहत काम करता था। सोमवार की रात वह हवाई अड्डा परिसर स्थित द्वार नंबर दो तोरण द्वार को आकर्षक बनाने के लिए दूसरी मंजिल पर जीआरसी से संबंधित फैबिरकेटेड स्ट्रक्चर को स्थापित करने के काम में लगा था। इसी फोल्डिंग से अचानक नीचे गिर पड़ा। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई।
इसके बाद एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल मजदूर अकबर को उसके साथ ही काम करने वाले उसके भाई मसूद के साथ दर्शननगर मेडिकल कालेज भेजवाया गया। जहां डाक्टरों ने अकबर को मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी हवाई पट्टी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव उसके भाई के हवाले किया गया है। जाँच और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More