
अयोध्या जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए घटनाओं में एक किसान समेत दो की मौत हो गई, जबकि कुल तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर ओवरब्रिज से उतरते ही पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिसके चलते पूराकंलदर थाना क्षेत्र के बनके गाँव निवासी 57 वर्षीय राम सागर पांडेय की मौत हो गई, जबकि कैंट थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी 40 वर्षीय नन्हू वर्मा पुत्र राम अवध गंभीर रूप से घायल हो गए।
रायबरेली संपर्क मार्ग स्थित एक ऑटोमोबाइल केंद्र पर नौकरी करने वाला नन्हू रविवार की रात राम सागर के साथ मोटरसाइकिल से रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शमिल होने जा रहा। दोनों को नन्हू के पडोंसी राजेश वर्मा ने एनएचएआई एंबुलेंस के ईएमटी हुकुम सिंह की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुँचाया।
दूसरी घटना में इनायतनगर थाना क्षेत्र में थाना क्षेत्र के अहरनसुवंश निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र अमरनाथ अपने खेत के पास करेंट की चपेट में आ गया। जिला अस्पताल लाये जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। लाने वाले उसके भाई दिलीप कुमार ने बताया की हादसा खेत के बगल फैली बंवरि को खींचकर हटाने के दौरान बंवरि खंबे के स्टे वायर में उतरे करेंट के संपर्क में आ गई।
तीसरी घटना में रौनाही थाना क्षेत्र में इकरा रमपुरवा निवासी 28 वर्षीय सूरज पुत्र श्रीनारायन ने पत्नी की ओर से शराब पीकर आने पर टोने के बाद फांसी लगा ली। उसके भाई रजनीश ने फंदे से उतार उसे जिला अस्पातल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हालत सुधरने के बाद दूसरी पहर डिस्चार्ज कर किया गया है।
एक और घटना में इनायतनगर थाना क्षेत्र के मंगल पांडेय का पुरवा निवासी 16 वर्षीय प्रिया पुत्री राम आशीष ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर किशोरी को जिला अस्पताल पहुँचा, जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर किया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पोस्टमार्टम तथा विधिक कारवाई के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More