अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या पुलिस को मिला बड़ी सफलता।

अयोध्या पुलिस को मिला बड़ी सफलता।

अयोध्या।

अयोध्या जिले की स्वाट और पूराकलंदर थाने की संयुक्त टीम ने सर्विलांस की मदद से पूराकलंदर  थाना क्षेत्र के गंगौली  चौराहे के पास से डकैती की योजना बनाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इनका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए लोगों से 6 देशी पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ अयोध्या एसके गौतम की मौजूदगी में एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से स्वाट और पूराकलंदर थाने की संयुक्त टीम ने रात्रि 2.35 बजे गंगौली चौराहे के पास से अमेठी जिले के थाना कमरौली स्थित मंगरौरा निवासी 22 वर्षीय जिशान, प्रतापगढ़ के थाना पट्टी स्थित किठौली  निवासी 20 वर्षीय केशव पांडेय और सुल्तानपुर के नगर कोतवाली स्थित पांचोपीरन निवासी 24 वर्षीय मो. अरबाज खान व वल्दीराय  सुल्तानपुर के हेमनापुर  निवासी 24 वर्षीय अनिल यादव को गिरफ्तार किया है।

इनका एक साथी महराजगंज थाना क्षेत्र के निवासी हिस्ट्रीशीटर मुन्ना सिंह मौके से फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए लोगों के पास से 6 देशी पिस्टल और 13 कारतूस तथा दो तमंचा व इसका चार कारतूस बरामद हुआ है। मामले में सभी के खिलाफ डकैती की योजना बनाने और आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा चालान किया गया है।

चार उपनिरीक्षकों समेत 17 की संयुक्त टीम ने डकैती की योजना बनाते चार को पकड़ा है, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया कि वारदात किसके घर होनी थी। पुलिस का कहना है कि इस बात की जानकारी केवल मुन्ना को थी, जो घेराबंदी के बावजूद मौके से भाग निकला। पुलिस के समक्ष हिस्ट्रीशीटर मुन्ना की गिरफ्तारी और आरोपों को साबित करने की चुनौती है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

9 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

9 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

15 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

18 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago