
अयोध्या में सोमवार को भीख मंगवाने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। युवक भीख मंगवाने के लिए तीन बच्चों को बिहार के प्लेटफार्म से चोरी करके लाया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस बच्चों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। मोहल्ले गोला बाजार चौराहा पर निवासी धमेंद्र तीन बच्चों के साथ माला की दुकान लगाता है। बच्चों में एक लड़का और दो लड़किंया है। तीनों की उम्र करीब दो से पांच साल के बीच है। पूछे जाने पर वह बच्चों के पिता अपने को बताता था, लेकिन शनिवार शाम को उसने एक बच्चों को बेहरमी के साथ पिटाई किया। जिससे बच्चे का हाथ टूट गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने लक्ष्मण घाट चौकी प्रभारी को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले संदिग्ध पाया तो बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी राजकरण नय्यर ने बताया कि मामले में पकड़ा गया युवक धमेंद्र मिश्र सीतापुर का रहने वाला है। वह तीनों बच्चों को बिहार से लेकर आया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्चों को उसने रेलवे स्टेशन से चुराया था। वहीं एक बच्चे ने अपना पता बताया है, जिसके आधार पर पुलिस परिजनों से मिलने का प्रयास कर रही है। तीनों बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More