
3 साल की बच्ची की मौत, मां के साथ सोते वक्त हुई थी लापता, नाली से बरामद हुआ शव।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र में लापता बच्ची (3) वर्ष का शव घर के सामने बनी नाली से बरामद हुआ है। बदबू आने पर ग्राम प्रधान मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी। बीते मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची लापता हो गई थी। मामला मवई के कुंडरा गांव का है। रात के वक्त बच्ची अपनी मां संगीता के साथ छत पर लेटी हुई थी। साथ में एक 12 दिन की बच्ची भी थी। बच्ची के पिता ने बताया, (पत्नी) संगीता की जब रात में आंख खुली तो बेटी पास नहीं थी। जानकारी होने पर परिवार के सदस्यों ने आस पास बच्ची की खोजबीन किया था। जिसके बाद मवई थाना पहुंच कर लिखित तहरीर दी।
थाना इंचार्ज संदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आज ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दी गई की वादी के घर के सामने बनी आरसीसी नाली के अंदर से बदबू आ रही है, हो सकता है बच्ची इसी में दबी हो। जानकारी होने पर जब हम पुलिस टीम के साथ पहुंचे और नाली को तोड़वाई गई। वहीं से बच्ची का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचायत नामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की विधि कार्यवाही की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More