
बाल अधिकार आयोग ने एसएसपी से मांगी रिपोर्ट।
नई दिल्ली।
नई दिल्ली अयोध्या में 12 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म से जुड़े मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एनसीपीसीआर ने अयोध्या में मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र पत्र लिखकर तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। आयोग ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है। आयोग ने पत्र में पीड़ित की गोपनीयता बनाए रखने और कानूनी कार्रवाई के लिए आवश्यक कदमों की रूपरेखा तैयार की है।
रिपोर्ट में एफआईआर की सत्यापित प्रति, आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा, पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट की सत्यापित प्रति और सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीड़िता के बयानों की सत्यापित प्रति मांगी गई। इसके अलावा एसएसपी को पीड़िता के इलाज और पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों का विवरण भी देना होगा। ब्यूरो
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More