
सावन मेला तक सरयू में बोट चलाने पर रोक, मेला बाद शाम 5 बजे तक होगा संचालन।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में सावन झूला मेला तक नदी में बोट का संचालन पर रोक लगा दी है। 2 अगस्त को सरयू नदी में श्रद्धालुओं की नाव पलट गई थी। डीएम चंद्र विजय सिंह ने की घटना का संज्ञान लेकर ये निर्देश जारी किये हैं। यह मेला 19 अगस्त तक चलेगा। मेले के बाद भी बोट प्रातः 7 बजे से साय 5 तक चलाई जाएगी। बोट में 8 व्यक्ति से ज्यादा नहीं बैठ सकेंगे और सभी को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संदीप श्रीवास्तव व जल पुलिस की उपस्थित में आज नया घाट पर नाविकों की मीटिंग की गई, जिसमें उनको इस बारे में निर्देश दिये गए हैं। कहा गया कि जिस बोट का रजिस्ट्रेशन जल पुलिस रजिस्टर में है, केवल वही बोट चलेगी उसके अतिरिक्त कोई बोट नहीं चलेगी।
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More
विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More
सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More
उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More
रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More
1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More