ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, बालबाल बचा बाइक सवार, टक्कर से बाइक हुई जल कर राख

IMG 20190718 WA0002 - ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, बालबाल बचा बाइक सवार, टक्कर से बाइक हुई जल कर राखरुदौली, अयोध्या

  • थाना पटरंगा की हाई वे पुलिस चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौली का पुरवा के निकट ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए।बाइक सवार दूर जा गिरा जिससे वह बालबाल बच गया।टक्कर से बाइक में आग लग गयी और बाइक जल कर राख हो गयी।पुलिस ने ट्रक समेत चालक को लिया हिरासत में।
  • जानकारी के अनुसार बुधवार लगभग 4 बजे शादाब पुत्र मो0 हनीफ निवासी ग्राम मटौली राष्ट्रीय राजमार्ग से बाइक नं0 यू पी 42 ए एच 1140 द्वारा अपने गांव मटौली जा रहा था जैसे ही वह मटौली का पुरवा मोड़ से अपने गांव की ओर मुड़ा तभी अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही ट्रक संख्या एचआर 38 जेड 8106 ने बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए।इस दुर्घटना में बाइक सवार दूर जा गिरा जिससे वह तो बालबाल बच गया उसको मामूली चोटें आईं।
  • परन्तु टक्कर की वजह से बाइक में आग लग गयी और बाइक देखते देखते जल कर राख हो गयी।आसपास के लोगो ने बाइक सवार को पास के ही एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर भर्ती कराया जहाँ पैर में फ्रेक्चर होने की वजह से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली में ले जाया गया।जहा उसका इलाज चल रहा है।सूचना पर पहुंचे थाना पटरंगा की हाईवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह ने जाली हुई बाइक को किनारे लगवाया और ट्रक चालक को मय ट्रक हिरासत में ले लिया।
  • चौकी इंचार्ज हाईवे ने बताया कि ट्रक चालक फाजिद पुत्र अय्यूब निवासी जमाल गढ़ थाना फुनाना जनपद फरीदाबाद(हरियाणा)को ग्रिफ्तार कर लिया गया है।अभी तहरीर नहीं मिली है।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

18 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

18 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago