दो दिन पूर्व महिला से दिन दहाड़े 10 हजार की लूट के मामले में दो अज्ञात के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज

01 3 - दो दिन पूर्व महिला से दिन दहाड़े 10 हजार की लूट के मामले में दो अज्ञात के विरुद्ध मुक़दमा दर्जमवई, अयोध्या

  • थाना मवई की बाबा बाजार चौकी अंतर्गत बाबा मठ मजरे बनमऊ की महिला के साथ बीते 15 जुलाई को हुई 10 हजार रूपये की छिनैती के मामले में पुलिस ने भुक्तभोगी महिला की तहरीर पर बुधवार को दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  • मवई थाना क्षेत्र की चौकी बाबा बाजार अंतर्गत ग्राम बाबा मठ मजरे बनमऊ गांव निवासी राम कला पत्नी राम केवल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार को रुदौली स्थित एक बैंक से पैसा निकालने गई थी।बैंक से 10 हजार रुपया निकाल कर वह टेम्पो से घर लौट रही थी।
  • भुक्तभोगी महिला के मुताबिक जब वह टेम्पो से बनमऊ जंगल के निकट अमराई गांव के मोड़ पर उतरी तभी नकाबपोश दो बदमाशों ने डरा धमकाकर झोला में रखा उसका 10 हजार रुपया छीन लिया और जंगल के रास्ते भाग निकले।घटना के बाद महिला की गुहार पर आये ग्रामीणों व् राहगीरों ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन बदमाशों का कहीं पता नही चला।
  • घटना के बाद डरी सहमी महिला ने दो दिन तक घटना की जानकारी पुलिस को नही दी।बुधवार को महिला ने हिम्मत जुटाकर पति के साथ मवई थाने जाकर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी।
  • मवई थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago