18 किमी लंबा जाम, सब परेशान।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर महाकुंभ स्थान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ शुक्रवार को भी अयोध्या की तरफ रही। रूट डायवर्जन से अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर जाम थोड़ी राहत मिली, वहीं अन्य मार्गों पर श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित जरईकला टोल प्लाजा के पास लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी भीषण जाम लगा। यहां पर बृहस्पतिवार रात 11 बजे से वाहनों को रोक दिया गया। जिससे अमेठी जिले के बाजार शुकुल के सत्थिन गांव तक करीब 18 किमी लंबा जाम लगा। जाम में ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान व गुजरात सहित अन्य से आए श्रद्धालु सड़क पर पूरी रात गुजारी।

शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं की टोली कर्मियों और पुलिस से कहासुनी हुई। इसके बाद पुलिस ने कुछ वाहनों को आगे बढ़ाया। लेकिन कुछ वाहन ही निकल सके थे कि पुलिस ने फिर आवागमन रोक दिया। इस दौरान बीच-बीच में श्रद्धालुओं की पुलिस से नोंक-झोंक भी होती रही। ओडिशा से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि 50 श्रद्धालुओं का जत्था 10 दिन पहले चला था। कल ही उन्हें अयोध्या पहुंचना था, लेकिन जाम में फंस गए। श्रद्धालुओं से कहासुनी के बाद पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे रास्ता खोला, तब कहीं जाकर 14 घंटे बाद जाम से राहत मिली।

दो घंटे के लिए वाहन रोका तो तीन किमी तक लगा जाम सुल्तानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर कूरेभार तिराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से दो घंटे तक अयोध्या जाने वाले वाहनों रोका गया। इससे करीब तीन किमी लंबा जाम लगा। 12 बजे वाहनों को आगे बढ़ाया गया। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को टाटियानगर, कटका बाजार, कूरेभार कस्बे में दोपहर 12 बजे करीब एक घंटे के लिए जाम लगा। अयोध्या से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोका गया। करीब एक बजे वाहनों को आगे जाने दिया गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह और अयोध्या के एएसपी (ग्रामीण क्षेत्र) बलवंत कुमार चौधरी ने कूरेभार चौराहे पर पहुंचकर जाम का जायजा लिया। कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने दोमुहा से अयोध्या बाईपास संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार रात आवागमन रोक दिया। यहां से सीधे बाईपास के रास्ते अयोध्या जाने वाले वाहनों को रवाना किया गया।

कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रात से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर वाहनों को लोहरामऊ से बाईपास के रास्ते से भेजा जा रहा है।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago