
वीआईपी दर्शन कराने और फर्जी पास के नाम पर ठगे चार हजार।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराम मंदिर के आसपास ठग घूम रहे हैं। वीआईपी दर्शन के नाम पर पंजाब के श्रद्धालुओं को फर्जी पास देकर चार हजार ठग लिए।
श्रीरामनगरी अयोध्या में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ठहरे पंजाब के श्रद्धालुओं को राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर जालसाजों ने फर्जी पास दे दिया। उनसे चार हजार रुपये वसूल लिए। राम मंदिर गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पास को फर्जी बताया तो श्रद्धालु ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पंजाब के लुधियाना निवासी संजीव कुमार गुप्ता अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को श्रीरामलला का दर्शन करने के लिए आए थे। शहर में स्थित एक होटल में ठहरे थे। होटल के बाहर उन्हें एक महिला और एक पुरुष मिले। उन्होंने वीआईपी दर्शन करने का झांसा दिया। एक गाइड भी उपलब्ध कराया। इसके लिए उसने चार हजार रुपये मांगे। वह आरोपियों को पैसे देकर गाइड को साथ लेकर दर्शन के लिए रवाना हुए। गेट पर पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों ने पास को फर्जी बताया। इस बीच गाइड भी फरार हो गया।
नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More