
अयोध्या से दिल्ली जाने में अब 12 से 14 घंटे नहीं लगेंगे। अब यह सफर साढ़े आठ घंटे में ही तय किया जा सकेगा। चार जनवरी से वंदे भारत का संचालन शुरू हो रहा है। अयोध्या कैंट से आठ घंटे 20 मिनट में दिल्ली के निकटवर्ती स्टेशन आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएंगे। वंदे भारत का ठहराव सिर्फ दो जगहों पर होगा।
30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने के बाद यहां से अमृत भारत और वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी। उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि सप्ताह में बुधवार को छोड़कर बाकी के दिनों में वंदे भारत का संचालन शुरू होगा, आनंद विहार से ट्रेन संख्या 22426 सुबह 06:10 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल में 11 और लखनऊ 12:25 बजे पहुंचेगी। दोनों ही स्टेशन पर पांच मिनट के ठहराव के बाद दोपहर में 2:30 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचेगी। यहां 3:20 पर रवाना होकर शाम 5:15 पर लखनऊ, 06:35 पर कानपुर सेंट्रल और रात 11:40 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
अयोध्या कैंट से आनंद विहार तक वंदे भारत के संचालन के बाद लोगों को दिल्ली जाने का विकल्प बढ़ जाएगा। हालांकि विभाग ने अभी किराया स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन कुछ अधिकारियों ने बताया कि चेयर कार का किराया लगभग दो हजार के करीब व एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया तीन हजार के करीब होगा।
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More
विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More
सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More
उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More
रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More
1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More